0 0 lang="en-US"> रांची में श्रीरामजानकी तपोवन मंदिर अयोध्या के तर्ज पर बनेगा,दिखेगा नए रूप में
NEWS APPRAISAL

रांची में श्रीरामजानकी तपोवन मंदिर अयोध्या के तर्ज पर बनेगा,दिखेगा नए रूप में

Read Time:2 Minute, 9 Second


अजीत कुमार की रिपोर्ट,

रांची में श्रीरामजानकी तपोवन मंदिर अयोध्या के तर्ज पर बनेगा,दिखेगा नए रूप में

रांची:- राजधानी रांची का ऐतिहासिक तपोवन मंदिर अब नए रूप में दिखने वाला है। अयोध्या श्रीराम मंदिर के तर्ज पर रांची में भी श्रीरामजानकी तपोवन मंदिर तैयार होने जा रहा है। खास बात यह है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का मॉडल बनाने वाले आर्किटेक्ट आशीष सोनपुरा ने ही रांची के तपोवन मंदिर का नया प्रतिकृति तैयार की है, जिसका अनावरण और भूमि पूजन आज 9 अगस्त को राम जन्मभूमि अयोध्या के महासचिव चंपत राय और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया।

तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 2028-29 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मंदिर के निर्माण में करीब 500 करोड़ खर्च होंगे। मंदिर में 13 गुंबद होंगे। प्रवेश के साथ ही श्रीराम भगवान का दर्शन होगा। इसके बाद हनुमानजी, जगन्नाथ भगवान व महादेव के मंदिर होंगे। वर्तमान में स्थापित सभी विग्रहों का अलग-अलग मंदिर होंगे। मंदिर 11 हजार वर्गफीट में बनेगा। इसकी ऊंचाई 62 फीट व चौड़ाई करीब 110 फीट होगी। हालांकि, मंदिर परिसर पूरे दो एकड़ भू-भाग में होगा।

मंदिर परिसर में शादी के लिए एक वैंक्वेट हॉल भी प्रस्तावित है। यहां बच्चों के खेलने का पार्क भी होगा। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जुड़को ने इसका एक्शन प्लान तैयार किया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version