संतोष कुमार प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका:- लातेहार मनिका से होते हुए बंदुआ जाने वाली सड़क की स्थिति बारिश के मौसम में काफी खराब हो गया है.सड़क के गढ़ों में बारिश का पानी का जमाव होने से लोगों को पैदल यात्रा करने में भी काफी परेशानी हो रही है।
वहीं ग्रामीण राजीव रंजन कुमार साहू ने कहा कि जब सड़क निर्माण के लिए विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा शिलान्यास किया गया था तो लोग काफी खुश थे की सड़क बन रहा है लेकिन निर्माण के कार्य में संवेदक की काफी मनमानी देखी जा रही है सड़क जैसा का तैसा ही है निर्माण का कार्य रुका हुआ है लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत आ रही है ।
लोग परेशान हैं फिर भी संवेदक के द्वारा निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया गया है यह रोड बंदुआ पल्हेया बरवैया के साथ-साथ कई गांवों को जोड़ती है साथ ही यह सड़क पांकी को भी जोड़ती है। वहीं कई ग्रामीणों ने बताया कि पूरे सड़क में जगह-जगह पर बड़ा-बड़ा गड्ढा बन गया है जिस वजह से बारिश का पानी का जमाव सड़क में ही हो गया है और इस पर मोटरसाइकिल,साइकिल या अन्य वाहन चालक हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं क्योंकि गढ़ों में पानी के जमाव से लोग समझ नहीं पाते हैं कि सड़क पर गड्ढा है।
सड़क खराब होने से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त से ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए निर्माण का कार्य शुरू करवाने का अपील किया है। वहीं विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोगों के द्वारा ठेकेदार को टेंडर दिया गया है लेकिन ठेकेदार अपना मनमानी तरीके से काम कर रहा है जिससे सड़क के निर्माण कार्य में लेट हो रहा है।