Read Time:1 Minute, 2 Second

धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट:-
खरौंधी (गढ़वा):– गढ़वा के खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया के कांवरिया संघ ने बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर के लिए भगुआ रंग के वस्त्र धारण कर एवं कंधे पर कावर सजाकर गाजे -बाजे के साथ रवाना हुए।बोल बम जाने वालों में गोरखनाथ चौधरी (पूर्व उप प्रमुख खरौंधी),प्रमोद राम मुखिया (कुपा पंचायत),मनोज कुमार चौधरी, पप्पू विश्वकर्मा, अनुज चौधरी, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, आजाद पटेल, सुरेंद्र प्रसाद यादव, विद्याधर चौधरी , गुड्डू गुप्ता, राहुल चौधरी, सूर्य देव चौधरी (उप मुखिया कुपा पंचायत) राजेश गुप्ता सहित श्रद्धालु पहुंचे।