0 0 lang="en-US"> सावन के पहले दिन देवघर में डेढ़ लाख कांवरिए करेंगे पूजा
NEWS APPRAISAL

सावन के पहले दिन देवघर में डेढ़ लाख कांवरिए करेंगे पूजा

Read Time:1 Minute, 12 Second

REPORTED BY AJIT KUMAR,

सावन के पहले दिन देवघर में डेढ़ लाख कांवरिए करेंगे पूजा

देवघर:- बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पहले दिन ही कांवरियों की भीड़ है। आज सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुला। कांचा जल स्नान ओर पारंपरिक सरदारी पूजा विधान से भगवान भोले की पूजा की गई। इसके बाद अरघा से जर्लापण शुरू किया गया।

जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार तड़के सुबह बरमसिया चौक तक पहुंच गई है। लगभग 4 किलोमीटर तक शिवभक्तों की गूंज से इलाका गुंजायमान है। सभी कांवरिया कतारबद्ध हो कर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

रविवार शाम से ही कांवरिए पंक्तिबद्ध हो कर जलार्पण का इंतजार कर रहे हैं। देवघर में जिस तरह से देर शाम से ही कांवरिए की भीड़ पहुंची है, ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आज पहले दिन की डेढ़ लाख से अधिक भक्त जलार्पण करेंगे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version