0 0 lang="en-US"> भाजपा का सम्मान समारोह आयोजित
NEWS APPRAISAL

भाजपा का सम्मान समारोह आयोजित

Read Time:5 Minute, 30 Second
भाजपा का सम्मान समारोह आयोजित

जमशेदपुर :- जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर कमर कस लेने का आह्वान किया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले स्थित एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर है।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुये।

समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिसमें गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पश्चिम विधानसभा के सातों मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सम्मानित कर आभार जताया गया।


अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पश्चिम विधानसभा में बड़ी लीड के साथ चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ को जीतने के लिए तैयारी तेज करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की मूहिम को पूरी मजबूती से जारी रखने की बात कही। मनीष जायसवाल ने जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेदम हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय हो गयी है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले के एकमात्र सरकारी अस्पताल एमजीएम की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बद से बदतर हो गयी है ।


समारोह को पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के कोल्हान सह प्रभारी दिनेश कुमार, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के विस सह संयोजक विजय तिवारी ने किया।


सामरोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, रीता मिश्रा, विकास सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, संजीव कुमार, अनील मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, कौस्तव राय, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, कमल किशोर, अमिताभ सेनापति, श्वेता कुमारी, चंदन चौबे, राहुल तिवारी, द्विपल विश्वास, सुशील पांडेय समेत समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यगण मौजूद थे।‌

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version