
संवाददाता लातेहार,
लातेहार:- समाहरणालय परिसर में सोमवार को जिले के सेवानिवृत सैनिकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए महार्ग रेजिमेंट स्टेशन हेडक्वाटर, रांची की ओर से एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के संबंध में जानकारी देते हुए महार्ग रेजिमेंट के सुबेदार इंद्रकेस ने बताया कि इस कैम्प में सेवानिवृत सैनिकों के बायोडाटा को अपडेट किया जा रहा है।
साथ ही सेवानिवृत सैनिकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होना है और उनका समाधान करना ही कैम्प का मुख्य उद्देश्य है। आगे उन्होंने कहा कि इस तरह का कैम्प जिले के अन्य प्रखंडों में भी आयोजित किए जाने की योजना है, बहुत जल्द चंद
वा प्रखंड में भी कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प के लिए रांची से लातेहार रेजिमेंट के एस जेसीवी और जवान आए हुए थे। इनमें हवलदार क्लर्क राजेश गुर्जर, नायक जितेंद्र उरांव, सिपाही अजय कुमार शामिल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत जवान मंतिज प्रकाश सहित दर्जनों की संख्या में एक्स जवान मौजूद रहे।