
संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
लातेहार/मनिका:- थाना परिसर में बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेंकटेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर चर्चा परिचर्चा किया गया। सीडीपीओ वेंकटेश कुमार ने कहा की मनिका थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक ढंग से आपसी भाईचारा के साथ मनाये। मुहर्रम पर्व में सरकारी गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक है।थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुहर्रम कमेटी के लोग यह ध्यान में रखेगी कोई शरारती प्रवृत्ति के लोग कोई गलत काम ना करें।
डीजे बजाना मना है। शरारती प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया में भ्रामक खबर शेयर पोस्ट न करें।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ पासवान, विश्वनाथ राय, लव कुमार दुबे,जितेंद्र यादव, गायत्री देवी, कौशल किशोर प्रसाद, रजत कुमार,कयूम अंसारी, मिथलेश पासवान,अख्तर अंसारी, पंचायत समिति उषा देवी, कलाम अंसारी, दिनेश प्रसाद साहू ,हैदर अंसारी भजेंद्र उरांव मुखिया समेत कई लोग मौजूद थे।