राँची :– आज विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र है.पक्ष और विपक्ष इसकी रणनीति को लेकर रविवार को देर रात तक बैठक करते रहे।सत्ता पक्ष की बैठक मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। सत्तापक्ष के सभी विधायकों को सोमवार को सुबह 10 बजे तक झारखंड विधानसभा पहुंचने का निर्देश दिया गया है।बैठक में झामुमो और कांग्रेस की ओर से व्हिप भी जारी किया गया,
ताकि पार्टी के सभी विधायक सरकार के पक्ष में मतदान कर सकें।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों को सदन में विश्वास मत के दौरान एकजुटता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदन में विश्वास मत हासिल करने के तुरंत बाद राजभवन में शपथ ग्रहण होना है। तीन-चार महीने का समय बचा है। इसके लिए विधायकों से राय भी ली गई। जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा, उन्हें सोमवार की सुबह सूचना दे दी जाएगी।