0 0 lang="en-US"> हथियार के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

हथियार के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

Read Time:4 Minute, 0 Second


संवाददाता
लातेहार:- लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर सोमवार को बरवाडीह एसडीपीओ वेकटेश कुमार एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया की गुप्त सूचना मिली थी की जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से जुड़े कुछ सदस्य हथियार से लैस होकर छिपादोहर के किसी कारोबारी को धमका कर लेवी वसूली करने आ रहे है।

हथियार के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

जिसके बाद हमारे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघ टोला मोड़ पर एन्टीक्रईम चेकिंग लगाकर प्रतिबंधित जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से जुड़े चार सदस्यो को हिरासत में लिया। उसके बाद इन चारों की जांच की गई तो इनके पास से हथियार, जिंदा कारतुस एवं मोबाईल फोन बरामद हुआ। आगे एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्तो ने यह बताया है कि उनके द्वारा गारु, छिपादोहर और बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कई छोटे- बड़े कारोबारियों से पूर्व में भी हथियार का भय दिखाकर एवं जान मारने की धमकी देकर लेवी के रुप में अच्छी खासी रकम की वसुली किया गया है।

अग्रिम करवाई करते हुए उक्त प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े चारो सदस्यो को उनके पास से बरामद हथियार, गोली, धमकी देने में उपयोग किये जाने वाले मोबाईल फोन एवं लेवी वसुली करने में उपयोग किये जाने वाला मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त किया गया एवं उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार उग्रवादी

  1. बितन लोहरा उम्र 19 वर्ष पिता जागेश्वर लोहरा सा० गणेशपुर थाना छिपादोहर जिला लातेहार।
  2. लखन लोहरा उम्र 32 वर्ष पे० स्व० रुपण लोहरा सा० गणेशपुर थाना छिपादोहर जिला लातेहार 03. गुड्डु उर्फ मछेन्दर लोहरा उम्र 19 वर्ष पे० रामवृक्ष लोहरा सा० गणेशपुर थाना छिपादोहर जिला लातेहार
  3. बिरेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष पिता महेश्वर सिंह सा० सैदुप थाना बरवाडीह जिला लातेहार।
    जप्त समानों का विवरणीः-
  4. दो देशी कट्टा।
  5. 7.62 एमएम का आठ जिंदा कारतुस।
  6. एक मोबाईल ।
  7. तीन मोटरसाईकिल
    (क) एक काला रंग का होण्डा साईन जिसका रजि० न० जेएच 19 सी 8835।
    (ख) एक काला रंग का टीवीएस अपाची जिसका रजि० जेएच 19 ई 3363
    (ग) एक लाल रंग टीवीएस स्टार सिटी जिसका रजि० न० जेएच 19 बी 1690
    छापामारी दल में ये रहे शामिल
  8. धीरज कुमार सिंह थाना प्रभारी छिपादोहर
  9. रितेश कुमर राव, छिपादोहर थाना
  10. राजेश कुमार,छिपादोहर थाना.
  11. सचिदानन्द सिंह, छिपादोहर थाना
  12. अन्नत सिंह, छिपादोर थाना और रिजर्व गार्ड सहित आईआरबी व सैट के जवान शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version