
संवाददाता
लातेहार:- प्रदेश भाजपा के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को बालूमाथ भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के निर्देश पर मां के साथ एक पेड़ लगाने और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि हर एक को मां के साथ या जिनके मां नहीं है वे लोग मां के चित्र के साथ एक पेड़ लगाएं। यह कार्यक्रम 6 जुलाई तक चलेगा।
पेड़ लगाते समय मां के साथ या चित्र के साथ तस्वीर लेना है और सरल एप्प पर अपलोड करना है।कहा कि सभी पंचायतों के संयोजक एवं सह संयोजक की ज़िम्मेदारी है कि सभी पंचायतों में सफलता पूर्वक ये पौधा रोपण किया जाए। साथ ही आगामी 30 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को मंडल के हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्रामीणों के बीच सुना जाए।
साथ ही साथ उपस्थित सभी लोगो के बीच एक एक पौधा का वितरण किया गया। मौके पर एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल ,महामंत्री रामकुमार गुप्ता ,भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी ,ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सह संयोजक विजय प्रसाद ,पंचायत सह संयोजक पवन यादव ,रविंद्र गुप्ता ,मोहन पांडे, तुलसी प्रसाद, विजय ठाकुर, अनूप वर्मा, प्रमोद साव, संजीव गुप्ता ,गजेंद्र, हिमांशी, राजेंद्र ,चावल, अमित गुप्ता समेत कई भाजपाई मौजुद रहे।