0 0 lang="en-US"> डीएमएफटी के अन्तर्गत सदर अस्पताल में अनुबंध पर चिकित्सा पदाधिकारी व विशेष चिकित्सा पदाधिकारी का किया गया चयन
NEWS APPRAISAL

डीएमएफटी के अन्तर्गत सदर अस्पताल में अनुबंध पर चिकित्सा पदाधिकारी व विशेष चिकित्सा पदाधिकारी का किया गया चयन

Read Time:2 Minute, 54 Second
डीएमएफटी के अन्तर्गत सदर अस्पताल में अनुबंध पर चिकित्सा पदाधिकारी व विशेष चिकित्सा पदाधिकारी का किया गया चयन


लातेहार संवाददाता,
लातेहार:- लातेहार जिला अंतर्गत जिले के निवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करनें के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की अध्यक्षता में डी०एम०एफ०टी० अंतर्गत अनुबंध के आधार पर सदर अस्पताल लातेहार में चिकित्सा पदाधिकारी / विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति की अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए चिकित्सा पदाधिकारियों का चयन से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण करनें हेतु जिला चयन समिति, (स्वास्थ्य) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विज्ञापन के आवेदन समर्पित करनें वाले योग्य 02 चिकित्सा पदाधिकारी एवं 03 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों से उनके कार्यों, शैक्षणिक योग्यता, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए विमर्श किया गया। यथाशीघ्र विभागीय दिशा निर्देश एंव दर वार्ता पर हुए समिति के द्वारा विचार विमर्श एवं चिकित्सकों द्वारा दी गई सहमति के आलोक में डी०एम०एफ०टी० अंतर्गत सदर अस्पताल लातेहार में अनुबंध के आधार पर चिकित्सा पदाधिकारी/विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।

समिति के द्वारा चयनित चिकित्सा पदाधिकारी/विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी ( 1 सर्जन, 1 रेडियोलोजिस्ट, 1 फॉरेंसिक एक्सपर्ट, 2मेडिकल अफसर की सेवा ली जायेगी, ताकि जिले के निवासियों को उत्तम एवं सुगमतापुर्वक चिकित्सीय सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ,जिला कल्याण पदाधिकारी, लातेहार, डा० अखिलेश्वर प्रसाद, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, डा० सीमा रानी प्रसाद, प्रतिनिधि, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, लातेहार उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version