0 0 lang="en-US"> अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने रानी लक्ष्मी बाई को किया याद
NEWS APPRAISAL

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने रानी लक्ष्मी बाई को किया याद

Read Time:3 Minute, 21 Second
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने रानी लक्ष्मी बाई को किया याद


जमशेदपुर :-महान वीरांगना नारी शक्ति की प्रतीक महारानी लक्ष्मी बाई जी की बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले लौहनगरी के देशभक्तों का हुजूम शहीद स्थल गोलमुरी पहुंचा। महारानी लक्ष्मी बाई जी का बलिदान इस देश की अमूल्य धरोहर है। उपर्युक्त बात सैन्य मातृशक्ति की प्रदेश महासचिव मंजुला ने अपने संबोधन में कहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों के बलिदान को याद कर एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया । इसके बाद रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करने हेतु कई मातृशक्ति भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया और आखिरी दम तक झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ती रहीं। रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम और साहस आज की नारियों के लिए प्रेरणादायी है एवं उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ स्वयं की रक्षा खुद करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का संचालन नीता शर्मा ने किया और इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित किया गया। रूबी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर भारत माता की जय ,वंदे मातरम भारत और वीर झांसी की रानी के नारे लगे।

23 जून को हिंदुस्तान मित्र मंडल में भव्य कार्यक्रम।
आगामी 23 जून रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का अंग सैन्य मातृशक्ति द्वारा वीरांगना झांसी की रानी के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने हेतु हिंदुस्तान मित्र मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में निम्न थे शामिल।
कार्यक्रम में मंजुला,शर्मिला,पूनम रूबी,कंचन,रीना,मीरा,
भावना,सविंदर,उर्मिला ,नीता अर्चना,अंजू, जितेंद्र सिंह, वरुण कुमार , अवधेश कुमार , गौतम जयसवाल, उमेश सिंह , मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह , राजेश कुमार,सुखविंदर सिंह, विनय यादव, रासकुंजशर्मा, घनश्याम यादव, विनेश प्रसाद, पवन कुमार, अनिल सिन्हा, हरे राम, दया भूषण , हरिशंकर पांडे आदि मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version