
लातेहार :-जिला मुख्यालय स्तिथ थाना चौक के रेलवे स्टेशन रोड के दुर्गा मंदिर के समीप देव डांस स्टुडियो के चार बच्चों को ओडिशन द्वारा ” हुनर का मंच” शो में सलेक्शन हुआ जो कि 9xm में प्रसारित किया जाएगा। जो बच्चे हुनर का मंच में पहुंचे उनका नाम नांव्या राजपुत नन्दिनी कुमारी, श्रृष्टि कुमारी एवं राज लोहरा है।
उन्हें मेगा ऑडिशन के लिए उत्तराखण्ड के रूड़की सिटी में 9 जून 2024 को बुलाया गया था।हुनर का मंच मेगा ऑडिशन के सलेक्शन फाइनल दो बच्चो का राउण्ड के लिए दो बच्चे सलेक्शन हुआ उनका नाम नांव्या राजपूत एवं नदिनी कुमारी है। अब इन दोनों बच्चों को फाइनल राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
लातेहार में पहली बार बच्चों को डांस के क्षेत्र में हुनर दिखाने का मौका, मिल रहा है। दोनों के माता-पिता से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि हमने कभी सपना में भी नहीं सोचा था कि मेरे बच्चे को TV शो के लिए चयन किया जाएगा।
जब देव डांस स्टुडियो के कोरियोग्राफर देव मिश्रा जी से बातचीत किया गया तो उन्होंने कहा कि लातेहार के बच्चों में हुनर है बहुत है। पर उसे निखारने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो शुरुआत है। क्योंकि देव डांस स्टुडियो को लातेहार में खुले हुए महज चारे महिनें ही हुआ है। अभी तो 9xm, Calor’s और Sony TV के लिए भी ऑडिशन होगा।आने वाले समय में लातेहार के बहुत ही बच्चे ऑडिशन के द्वारा मेगा ऑडिशन में पहुंचेंगे।
देव मिश्रा ने यह भी कहा कि माता -पिता अपने बच्ची का हुनर निखारने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं चाहे वह कोई भी क्षेत्र में है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी माता-पिता अपने बच्चो को डांस के क्षेत्र में कैरियर बनान चाहते हैं। व देव डाँस स्टुडियो लातेहार में संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि एडमिशन अभी चल रहा है।
गरीब बच्चों के लिए एडमिशन में छुट मिलेगा। देव डांस स्टुडियो को सफल बनाने के लिए कोरियोग्राफर देव मिश्रा के साथ मैनेजर रूपा शौण्डिक का अहम भूमिका है देव डांस स्टूडियो लातेहार के दुर्गा मंदिर से बाईपास की ओर जाने की और अमन मेडिको के प्रथम तल्ला अवस्थित है।