0 0 lang="en-US"> विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा भाजपा
NEWS APPRAISAL

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा भाजपा

Read Time:3 Minute, 20 Second
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा भाजपा

जमशेदपुर :- लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती जोर दे रही है।
इसी कड़ी में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर, बर्मामाइंस एवं पटमदा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए।

बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा से जीत दिलाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। सुधांशु ओझा ने कहा कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार होना है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदीप महतो, पप्पू सिंह, प्रदीप बेसरा, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, कमलेश सिंह, जुगुन वर्मा, राजेश सिंह पप्पू, विपिन सिंह, गुरु गोबिंद सिंह आजाद, रविजेंट सिंह, मधु तांती, मनोज राय, सतीश सिंह, अर्जुन कुमार, पवन लाल, विमलकांत झा, मधु सिंह, मिथिलेश कुमार, बैजू सिंह, मोहन जी, सुखेन महतो, प्रकाश पातर, उपेंद्र मांझी, बमकेश महतो, सुदर्शन महतो, परीक्षित महतो, अजीत महतो, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, हेबेन चंद्र महतो, सुखदेव सिंह, बनमाली बनर्जी, परेश दत्ता, सनातन दास, निरसिंग रूही दास, सरला महतो समेत मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version