0 0 lang="en-US"> जमीन घोटाले में नया मोड़,ED ने कोर्ट से की ये डिमांड
NEWS APPRAISAL

जमीन घोटाले में नया मोड़,ED ने कोर्ट से की ये डिमांड

Read Time:2 Minute, 24 Second
जमीन घोटाले में नया मोड़,ED ने कोर्ट से की ये डिमांड

रांची:- गाड़ीगांव निवासी भूमि कारोबारी शेखर प्रसाद महतो उर्फ शेखर कुशवाहा को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। ईडी ने कोर्ट में आवेदन देकर शेखर कुशवाहा को सात दिनों की रिमांड पर लेने के लिए आग्रह किया है।रिमांड के बिंदु पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में सौंपे गए रिमांड आवेदन में बताया है कि शेखर कुशवाहा ने भूमि घोटाला गिरोह के सिंडिकेट के सदस्य सद्दाम हुसैन, अफसर अली, प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर व अन्य के साथ मिलकर वर्ष 1940 की फर्जी डीड संख्या 3985 तैयार किया।

जालसाजों ने 1974 की डीड संख्या 3954 में भी फर्जीवाड़ा किया। गाड़ी मौजा की 4.83 एकड़ जमीन का जाली दस्तावेज तैयार कर उसकी प्रकृति सीएनटी से बदलकर जेनरल किया और उसकी खरीद-बिक्री भी की। ईडी ने अनुसंधान में पाया है कि बड़गाईं अंचल के गाड़ी मौजा की 4.83 एकड़ जमीन 37.10 एकड़ भूमि का पार्ट है1939 में डीड नंबर 2660 से कैथोलिक क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी से खरीदी थी।

इस जमीन का सद्दाम हुसैन, अफसर अली, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह ने बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, क्लर्क मनोज कुमार यादव व शेखर कुशवाहा ने मिलकर समरेंद्र चंद्र घोषाल के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार किया। मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की।इसके लिए शेखर कुशवाहा ने रजिस्ट्रार आफ एश्योरेंस कोलकाता के डीड सर्चर तापस घोष, कर्मचारी संजीत कुमार से ब्लैंक पेज उपलब्ध कराया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version