0 0 lang="en-US"> भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल बंद,शिक्षा विभाग ने किया जारी
NEWS APPRAISAL

भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल बंद,शिक्षा विभाग ने किया जारी

Read Time:1 Minute, 30 Second
भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल बंद,शिक्षा विभाग ने किया जारी

Jharkhand School News राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 15 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया।इसके अनुसार, निजी स्कूलों सहित सभी श्रेणी के स्कूल केजी से 12वीं तक 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगे। स्कूलों को 12 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश सभी सरकारी स्कूलों, गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, अल्पसंख्यक स्कूलों तथा निजी स्कूलों पर लागू होगाइससे पहले विभाग ने नौ जून को कक्षा केजी से 12वीं तक के स्कूलों को सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक खोलने का आदेश दिया था। गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की मांग उठ रही थी।इसे देखते हुए 15 जून तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद स्कूल पूर्व निर्धारित अवधि में संचालित होंगे। निजी स्कूल प्रबंधन के दिशा-निर्देश तथा आरटीई के प्रविधानों के अनुसार संचालित होंगे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version