
लातेहार संवाददाता,
लातेहार:- विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत पीएम श्री केद्रीय विद्यालय, लातेहार में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के चौथे दिन शनिवार को रिड्यूस ई-वेस्टिंग विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कई छात्रो ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य पीके ठाकुर ने बताया कि समर कैंप छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होने कहा कि इस कैंप में छात्र व छात्राओं को पर्यावरण से जुड़ी जानकारियां हासिल करने का मौका मिल रहा है। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का ज्ञानवर्धन होता है। बचपन में मिली जानकारियां छात्रों को हमेशा प्रेरित करती हैं। कैंप में छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा करने एवं पौधे लगाने का संकल्प लिया। कैंप के दौरान छात्रों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया है। श्री ठाकुर ने छात्रों से कहा कि हमारी पृथ्वी बहुत ही खुबसूरत है। हमें अपनी पृथ्वी से प्यार करनी चाहिए। इसे हरा भरा रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। लेकिन पेड़ो की अंधाधुंध कटाई व प्रदूषण तथा अन्य कारणो से हमारी पर्यावरण असंतुलित हो गया है। मौके पर विद्यालय के कला शिक्षक अनुराग समेंत कई शिक्षक मौजूद थे।