0 0 lang="en-US"> पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेवारी,पर्यावरण की रक्षा हम
NEWS APPRAISAL

पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेवारी : दीपक लंका

Read Time:1 Minute, 55 Second

पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेवारी : दीपक लंका

चंदवा:- चंदवा में हिंडालको चकला कोल माइंस के कर्मियों ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। हिंडालको कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर वनों को बचाने को लेकर उन्हें जागरूक भी किया है ग्रामीणों के बीच कपड़े के बैग भी बांटे हैं । इसके बाद चंदवा के इको पार्क में हिंडाल्को की टीम पहुंचकर वहां पौधा रोपण किया है। मौके पर कंपनी के यूनिट हेड दीपक लंका ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। हमें पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारे दैनिक जीवन में कार्बन का उत्सर्जन कम से कम हो। बिजली ,पेट्रोल डीजल की खपत को कम कर भी पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं। इधर एचआर हेड प्रकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण से आज हम हैं हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए । हम सभी पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं । हमारा प्रयास होगा कि लोग बेवजह पेड़ पौधे नहीं काटे। जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाए । हाल के दिनों में अचानक तापमान की वृद्धि हुई है यह पर्यावरण के असंतुलित होने का नतीजा है । इससे बचने का एकमात्र रास्ता पेड़ पौधों का लगाना है। मौके पर हिंडालको कोल माइंस के कई कर्मी मौजूद रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version