0 0 lang="en-US"> लोहड़ी पोखरी में नव दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ का डॉ शशि भूषण मेहता ने किया शुभ आरंभ
NEWS APPRAISAL

लोहड़ी पोखरी में नव दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ का डॉ शशि भूषण मेहता ने किया शुभ आरंभ

Read Time:2 Minute, 35 Second
लोहड़ी पोखरी में नव दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ का डॉ शशि भूषण मेहता ने किया शुभ आरंभ

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहड़ी गांव में आयोजित रामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा सह नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में शामिल लोगों को जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी को पानी पिलाने का काम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता शामिल हुए,सतबरवा जिला परिषद सुधा कुमारी, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव , उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव,प्रमुख पति युगल किशोर राम, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योति पांडे, अवधेश सिंह सहित अन्य सामिल होकर यज्ञ पूजा के शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।उन्होंने मुख्य यजमान नवल किशोर पाठक,प्रमिला देवी को कलश सौंपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉक्टर मेहता ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ से प्राकृतिक, मन और धर्म को शक्ति मिलती है।ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।यह लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है।कलश यात्रा यज्ञ स्थल लोहड़ी से चलकर जोगिया पोखरी,लोहड़ी पोखरी,नौरंगा सतबरवा महावीर मंदिर होते हुए टीचर ट्रेनिंग कॉलेज स्थित झरना पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा फिर पुनः यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया। मौके पर उपस्थित ,विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा,पलामू सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार,आशीष सिन्हा, नीरज कुमार पासवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, भास्कर पाठक ,, बलराम पाठक,अखिलेश पाठक,सुरेश पाठक,राम स्वरूप पाठक,मृत्युंजय पाठक,आशीष सिन्हा,अजय उरांव, चंचल कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version