0 0 lang="en-US"> Election News:4जून सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना,अब रिजल्ट की बारी
NEWS APPRAISAL

Election News:4जून सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना,अब रिजल्ट की बारी

Read Time:2 Minute, 18 Second
Election News:4जून सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना,अब रिजल्ट की बारी

रांची। झारखंड में सभी 14 संसदीय सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद अब नतीजा आने की बारी है। सभी संसदीय क्षेत्रों में मतगणना की तैयारियां जोरों पर है। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में चार जून को सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। शाम चार बजे तक सभी सीटों पर नतीजा सामने आ जाएगा।मतदान के बाद सभी ईवीएम स्क्रूटनी के बाद पहले ही स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। नियमित अंतराल पर हर राउंड के नतीजे की घोषणा होती रहेगी।


ऑनलाइन देखे जा सकेंगे नतीजे


बताते चलें कि झारखंड के सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 सियासी योद्धा चुनाव मैदान में थे। इनमें 212 पुरुष तथा 31 महिला उम्मीदवार सम्मिलित हैं। पहली बार एक ट्रांसजेंडर भी चुनाव मैदान में थी।इनमें से किनके सिर पर जीत का ताज सजेगा, किनकी हार और जमानत जब्त होगी, चार जून को शाम चार बजे तक स्पष्ट हो जाएगा। इस बार उम्मीदवारों की संख्या पिछले दो चुनावों से अधिक थी। पिछले दो लोकसभा चुनावों वर्ष 2014 तथा 2019 में उम्मीदवारों की संख्या क्रमश: 240 और 229 ही थी।इस लोकसभा चुनाव के दौरान कुल छह कर्मियों की मौत विभिन्न कारणों से हुई। इनमें तीन पुलिसकर्मी, दो चालक तथा एक चुनावकर्मी सम्मिलित हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, सभी के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान का लाभ मिलेगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version