0 0 lang="en-US"> Exit Poll 2024:इस बड़े सर्वे मेंकिसको कितना मिल रहा है...देखे रिपोर्ट,
NEWS APPRAISAL

Exit poll 2024:इस बड़े सर्वे मेंकिसको कितना मिल रहा है…देखे रिपोर्ट,

Read Time:2 Minute, 31 Second
Exit poll 2024:इस बड़े सर्वे मेंकिसको कितना मिल रहा है...देखे रिपोर्ट,

Exit poll 2024:- झारखंड की सीटों पर लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल की अलग-अलग राय है। शनिवार को जारी छह एग्जिट पोल सर्वे में दो में भाजपा को एक सीट की बढ़त मिलने और तीन में पिछली बार के बराबर ही सीटें रहने की बात कही गई है।वहीं, एक एक्जिट पोल में भाजपा-आजसू गठबंधन को तीन से चार सीटों का नुकसान होने तथा आएनडीआइए को इतनी ही सीटों की बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में बीजेपी को आठ से 10 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी को एक सीट मिल सकती है।

इस एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को झारखंड में दो से तीन सीटें मिल सकती है। वहीं, झामुमो को भी दो से तीन सीटें मिलने और भाकपा माले को एक सीट मिलने की बात कही गई है।

टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल में एनडीए को एक सीट की बढ़त के साथ कुल 13 सीटें मिल रही हैं, जबकि इंडी गठबंधन को एक सीट मिल रही है।जन की बात सर्वे के मुताबिक भी झारखंड में एनडीए को 14 में से 13 सीटें मिलने तथा आइएनडीआइए को एक सीट मिलने की बात कही गई है।

दूसरी ओर, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार झारखंड में भाजपा को दो से तीन सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं, झामुमो और कांग्रेस गठबंधन को तीन से चार सीटों का फायदा होने की बात कही गई है।बता दें कि झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में 2019 में अकेले भाजपा को 11 सीटें तथा उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली थी। इस तरह एनडीए को 12 सीटें मिली थीं। वहीं, दो सीटें आइनडीआइए (झामुमो और कांग्रेस के पास एक-एक सीट) के खाते में गई थी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version