0 0 lang="en-US"> राज्‍य के कई हिस्‍सों में पारा 45 डिग्री के पार:अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी के आसार
NEWS APPRAISAL

राज्‍य के कई हिस्‍सों में पारा 45 डिग्री के पार:अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी के आसार

Read Time:4 Minute, 41 Second
राज्‍य के कई हिस्‍सों में पारा 45 डिग्री के पार:अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी के आसार

jharkhand:-रांची समेत पूरा राज्य गर्मी की तपिश में झुलस रहा है। हिल स्टेशन रांची अब हीट स्टेशन बन चुकी है। आलम यह है कि बुधवार को रांची का तापमान अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।पिछले पांच दिनों से लगातार रांची का तापमान 40 के आसपास ही मंडरा रहा है। पिछले पांच दिनों के दौरान रांची के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही।स्थिति की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के 21 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जबकि शेष बचे तीन जिलों का तापमान भी 40 के आसपास ही है। जिसमें बहरागोड़ा का अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ 39.7 डिग्री और साहिबगंज का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है जबकि सर्वाधिक गढ़वा का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।यह पहली बार है कि राज्य के 21 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंचा है, जिसमें आठ जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बता दें कि सुबह 11 बजे के बाद से ही सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिलने लगा।दोपहर में शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। हालांकि पांच बजने के बाद तेज धूप से लोगों को थाेड़ी राहत जरूर मिली और आसमान में छिटपुट छाए बादल ने सूर्यदेव की प्रखरता को कम कर दिया।मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे30 मई को हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं 31 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की नहीं उम्‍मीद
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और कहीं कहीं वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलाें में यह स्थिति 1 और 2 जून को भी देखने को मिलेगी, यानी अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि रांची और आसपास के जिलों में 2 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

 

जिलों का तापमान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
1 100 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version