0 0 lang="en-US"> झारखंड में अलर्ट जारी:तबाही मचाने आ रहा 'रेमल
NEWS APPRAISAL

झारखंड में अलर्ट जारी:तबाही मचाने आ रहा ‘रेमल

Read Time:1 Minute, 45 Second
झारखंड में अलर्ट जारी:तबाही मचाने आ रहा 'रेमल

jharkhand;-गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान रे-मल में तब्दील हो गया है। इस कारण मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल तट के लिए चक्रवाती तूफान उठने को ले आरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।बताया गया कि बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रतिघंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है। जो कि एक चक्रवाती तूफान रे-मल में बदल गया है।इस चक्रवातीय तूफान का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

इस संबंध में बिजली विभाग के जीएम ने बताया कि रांची बिजली विभाग की ओर से तैयारियांं पूरी कर ली गई हैं। बिजली विभाग लगातार मौसम विभाग के संपर्क में है। स्थिति पर नजर रखने के लिए टीम तैयार की गई है। बिजली कटने की स्थिति में जल्द से जल्द रिस्टोर करने की कोशिश की जाएगी। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version