0 0 lang="en-US">  3 लोकसभा सीटों पर कल थम जाएगा चुनावी शोर, 
NEWS APPRAISAL

 3 लोकसभा सीटों पर कल थम जाएगा चुनावी शोर, 

Read Time:1 Minute, 54 Second
 3 लोकसभा सीटों पर कल थम जाएगा चुनावी शोर, 

Jharkhand Lok Sabha Election अब मतदान की बारी झारखंड के दूसरे (देश के पांचवें) चरण की तीन सीटों की है। इस चरण की तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।शुक्रवार को इन सीटों पर दलों और प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर था। वहीं, शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसलिए विभिन्न दल और प्रत्याशी शनिवार को भी अपना पूरा जोर लगाएंगे।शाम पांच बजे से उनका डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। इस चरण में चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग तीनों सामान्य सीटें हैं।

तीनों सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें दो महिलाएं तथा 23 निर्दलीय हैं। चतरा में 22, हजारीबाग में 17 तथा कोडरमा में 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

इनकी प्रतिष्ठा लगी दांव पर


इस चरण में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी एवं तीन विधायकों विनाेद कुमार सिंह, मनीष जायसवाल तथा जेपी पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर है।तीनों सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में 64 से 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस बार भी महिलाएं यहां के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version