0 0 lang="en-US"> कबाड़ में विस्फोट होने से तीन बच्चे समेत चार की मौत:पुलिस मामले की कर रही छानबीन
NEWS APPRAISAL

कबाड़ में विस्फोट होने से तीन बच्चे समेत चार की मौत:पुलिस मामले की कर रही छानबीन

Read Time:2 Minute, 19 Second
कबाड़ में विस्फोट होने से तीन बच्चे समेत चार की मौत:पुलिस मामले की कर रही छानबीन

मेदिनीनगर (पलामू);- मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में कबाड़ में विस्फोट होने से तीन बच्चे समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में इश्तियाक अंसारी, उसका बेटा शहादत अंसारी, अकबर अंसारी का बेटा वारिस अंसारी, हजरत अंसारी का बेटा शाहिद अंसारी शामिल है। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हैं।घायलों में मृतक इश्तियाक की पत्नी महरूमा, बेटा मजीद अंसारी, बेटी रुखसाना खातून व अफसाना खातून शामिल है। सभी घायलों का मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज सह अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बताया गया कि इश्तियाक अंसारी गांव-गांव घूम कर आइसक्रीम के बदले कबाड़ की खरीद करता था। रविवार को भी वह आइसक्रीम के बदले कबाड़ की खरीद कर आया था। उस कबाड़ में डीजल पंप सेट का सक्शन पाइप था। संभवत: उसमें बम था।

कबाड़ को तराजू पर चढ़ाते ही हुआ विस्‍फोट


उसको जैसे ही अन्य कबाड़ के साथ तौलने के लिए तराजू पर चढ़ाया, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें इश्तियाक अंसारी समेत उपरोक्त तीन बच्चों की मौत हो गई।

मृत वारिस अंसारी के पिता अकबर अंसारी ने बताया कि इश्तियाक अंसारी आइसक्रीम बेचता था। शाम को लौटने पर वह बच्चों को बचा हुआ आइसक्रीम देता था। इसलिए उसके आने पर बच्चे चले थे।बच्चे रविवार को आइसक्रीम के लालच में उसके घर गए थे, इस दौरान हादसा हो गया। जिसका शिकार इश्तियाक के साथ-साथ बच्चे हो गए। इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसका क्या कारण है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version