0 0 lang="en-US"> सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल ने की सभी कोषांग की समीक्षा
NEWS APPRAISAL

सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल ने की सभी कोषांग की समीक्षा

Read Time:4 Minute, 52 Second
सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल ने की सभी कोषांग की समीक्षा


संवाददाता
लातेहार:- चतरा लोकसभा क्षेत्र, सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त सभी कोषांगाे के वरीय पदाधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह के द्वारा सामान्य प्रेक्षक को 74 लातेहार तथा 73 मनिका विधान सभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांग द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक के द्वारा सभी कोषांगो द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने सभी कोषांगों की समीक्षा करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन को लेकर अधिकारियो को कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सभी कोषांग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए उपलब्ध इवीएम व वीवीपैट की संख्या, सी- विजिल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, एफएसटी, वीएसटी व वीवीटी की संख्या की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने 74 लातेहार तथा 73 मनिका विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या तथा जेंडर रेशियो की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो, ताकि मतदाताओं व मतदान कर्मियों को कठिनाई न हो। सामान्य प्रेक्षक महोदय को मतदान के दिन व्हीलचेयर की उपलब्धता, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी, वाहन कोषांग के तहत वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता, सामग्री व आइटी कोषांग द्वारा की गयी तैयारियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।उन्होंने आदर्श आचार संहिता की निगरानी, मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा व्यय पर सतर्कता, सी विसिल पोस्टल बैलेट, स्वीप गतिविधि, पेड न्यूज से संबंधित विषयों पर तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं के प्रावधान, व्यय निगरानी सेल की कार्यप्रणाली, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, सेक्टर और जोनल अधिकारियों की नियुक्ति व अन्य आवश्यक पहलू के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने एआरओ और नोडल अधिकारियों से चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा। इसके पश्चात सामान्य प्रेक्षक के द्वारा सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कोषांग के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया गया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सभी वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी/प्रभारी पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी सभी कोषांग के, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी,महुआडांड़, माइक्रो आब्जर्वर समेत निर्वाचन के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version