0 0 lang="en-US"> चतरा लोकसभा के भावी प्रत्याशी के0 एन0 त्रिपाठी का भव्य स्वागत
NEWS APPRAISAL

चतरा लोकसभा के भावी प्रत्याशी के0 एन0 त्रिपाठी का भव्य स्वागत

Read Time:2 Minute, 17 Second

दिनेश यादव की रिपोर्ट,

चतरा लोकसभा के भावी प्रत्याशी के0 एन0 त्रिपाठी का भव्य स्वागत

सतबरवा :- (पलामू)रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर ब्रह्म स्थान सतबरवा में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा चतरा लोकसभा के भावी प्रत्यासी (पूर्व मंत्री) केoएनo त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। वही चतरा लोकसभा भावी प्रत्याशी त्रिपाठी ने रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर ब्रह्म स्थान सतबरवा में नारियल फोड़कर पूजा अर्चना किया। साथ में अपना पुराना निवास स्थान रांकीकला में सभी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहां पर उन्हें जोरदार समर्थन और स्वागत किया गया। उन्होंने कहा की सभी क्षेत्र वासियों के लिए एक नई खुशखबरी के साथ यहां पर मैं आया हूं। जो आप सभी को इच्छा था।वह आज पूर्ण हुआ और आशा करता हूं कि आप सभी ने मुझे आशीर्वाद दिया तो हमेशा मैं सेवा के भाव से अपना कर्तव्य का निर्वहन करुंगा।

वही चतरा लोकसभा के प्रत्यासी त्रिपाठी ने सभी क्षेत्र वासियों के लिए राम भगवान से सभी को सुख शांति समृद्धि प्रदान हो इसके लिए भगवान राम से दुवा मांगते हुए क्षेत्रवासियों को रामनवमी पूजा की शुभकामनाएं दिया।
मौके पर उपस्थित दुलसुलमा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष राजकुमार यादव, पूर्व उप मुखिया कौशल प्रसाद, दुलसुलमा पंचायत समिति सदस्य जगदीश सिंह, सतबरवा प्रखंड के उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार, ददन कुमार,मुस्ताक अंसारी,लाला सिंह,नंदू सिंह, दिलीप मेहता,आशीष कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version