0 0 lang="en-US"> नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से ओवरलोड कर बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया
NEWS APPRAISAL

नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से ओवरलोड कर बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

Read Time:2 Minute, 38 Second
नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से ओवरलोड कर बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

महेशपुर/पाकुड़

riported by nirmal shah,

महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत, बलियाडंगाल पंचायत के शहरी बासलोई नदी तथा मालधारा बासलोई नदी घाट,कैराछतर नदी घाट आदि घाटों पर धड़ल्ले से ट्रैक्टर मे अवैध तरीके से बालू उठा कर बिना माइनिंग तथा ओवरलोड करके ले जा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इन सभी घाटों पर सरकारी मापदंड के अनुसार माइनिंग नहीं है फिर भी माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से ओवरलोड बालू खनन कर ले जा रहे हैं, प्रशासन मौन धारण किए हुए बैठे हैं। ट्रैक्टर चालकों द्वारा डाला लेवल से ऊपर बालू को ले जा रहे हैं। मजे की बात तो यह है की ट्रैक्टर मालिक तेलियापोखर पंचायत का चालान कटा कर बासलोई नदी घाट से बालू अवैध तरीके से ले जा रहे हैं और प्रशासन रहने के बावजूद भी बालू अवैध तरीके से ले जा रहे है।प्रशासन का खौफ में बालू माफियाओं को जरा भी नहीं रहा। ट्रैक्टर चालकों द्वारा डाला के लेबल के ऊपर तक बालू को ढो कर ले जाना नियमों के खिलाफ है। धड़ल्ले से ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर को सड़कों पर सरपट दौड़ाते हुए ले जाना कहीं ना कहीं प्रशासन की नाकामयाबी को दर्शाता है।आम लोगों के लिए भी समस्या उत्पन्न हो गई है।बालू ट्रैक्टर इतना तेजी से बालू लदे ट्रैक्टर को ले जा रहे हैं जिससे अनहोनी होने की भी संभावना हो सकती है।कुछ कुछ बंगाल वाले ट्रैक्टर भी आ कर अवैध तरीके से बालू उठाकर ले जा रहे हैं।सुबह से लेकर रात भर अवैध तरीके से बालू को उठाकर ले जा रहे हैं।जिससे लोगों की दिन-ब-दिन समस्या बढ़ते जा रही है। माफियाओं के लिए बालू अवैध तरीके से ले जाना जैसे की बालू की हरि लूट हो।बालू माफिया बेखौफ़ होकर नदी से बालू को उठाकर ले जा रहे हैं। प्रशासन की ढुल मूल रवैया संभवत कुछ संकेत समझे जा सकते हैं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version