0 0 lang="en-US"> भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने बी.डी. राम कों तीसरी बार सांसद बनाने का लिया संकल्प-भानु
NEWS APPRAISAL

भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने बी.डी. राम कों तीसरी बार सांसद बनाने का लिया संकल्प-भानु

Read Time:6 Minute, 10 Second
भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने बी.डी. राम कों तीसरी बार सांसद बनाने का लिया संकल्प-भानु


ब्यूरो रिपोर्ट गढ़वा
सुजित कुमार मेहता।

गढ़वा(भवनाथपुर):- भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के आवास पर भवनाथपुर विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालक समिति, कोर कमेटी, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों के साथ बैठक किया गया l
बैठक का शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं पंडित दिन दयाल उपाध्यक्ष जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया गया lउसके बाद पलामू सांसद सह सांसद प्रत्याशी विष्णु दयाल राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही, प्रवासी प्रभारी पाँकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता,पलामू प्रभारी विनय लाल कों भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया l

उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने स्वागतीय भाषण में कहा की भाजपा के सभी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के हित में रात-दिन कार्य कर रहें है l भाजपा कार्यकर्त्तावों के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है l उन्होंने ने पलामू लोकसभा सांसद प्रत्याशी विष्णु दयाल राम कों प्रचंड वोट से जिताने का अपील किये l
कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही ने विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति, कोर कमेटी की घोषणा किये l विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा की भवनाथपुर विधानसभा से भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता रात-दिन मेहनत करके माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिचारो कों जनता तक पहुंचाने कार्य देव तुल्य कार्यकर्त्ताओ ने किया है इसके लिए पार्टी सभी कार्यकर्त्तावों का ऋणी रहेगा।विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा की भवनाथपुर विधायक के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने हमेशा गरीबों के हर सुख-दुःख में हमेशा पीठ पुराने का कार्य किया है जिसका अनेकों उदहारण है l विधायक भानु प्रताप शाही ने भाजपा कार्यकर्ताओ से पलामू लोकसभा में भवनाथपुर विधानसभा से सबसे बड़ा कमल खिलाने का अवहाँन किया l
जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और श्री विष्णु दयाल राम जी तीसरी बार सांसद बनाने का संकल्प लिया l
वहीं पलामू लोक सभा प्रभारी बिनय लाल ने लोकसभा चुनाव के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दिए उन्होंने बताया की आगामी 5 अप्रैल कों प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के रमना में बूथ स्तरीय बैठक हिस्सा लेंगे और उसके तैयारीयों की जानकारी दिए l
वहीँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सांसद सह पलामू लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने कहा की पलामू लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ के उम्मीदों पर खरा उतरूँगा l पार्टी ने उन्हें तीसरी बार पलामू लोकसभा सांसद प्रत्याशी बनाया है वहीँ सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा की भाजपा के एक-एक कार्यकर्त्ता मोदी का परिवार है l उनके बिचारों कों जन-जन तक पहुंचाए और पुरे जोश के साथ कलम का फूल खिलायें l वहीँ सांसद प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने आगामी 24 अप्रैल कों पलामू लोकसभा के नॉमिनेशन में सभी कार्यकर्ता कों आने का न्योता दिया l
कार्यकर्ता संचालक जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने किया जबकि कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने किया l
कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा सह संयोजक शारदा महेश प्रताप देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय, विधानसभा विस्तारक प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र यादव, जिला मंत्री कुमारी मधुलता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गुप्ता,लातेहार प्रभारी भगत दया नन्द यादव,भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे,भाजपा नेता इंद्रमणी जायसवाल,राम कृपाल द्विवेदी, संजय यादव, मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, कन्हाई प्रसाद, संध्याकर विश्वकर्मा, विकास पाण्डेय, कुमार कनिष्क, दिलीप यादव, प्रताप जायसवाल, बलजीत सोनी, श्रवण चंद्रवंशी सहीत सभी चुनाव संचालन समिति सदस्य, कोर कमेटी सदस्य सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे l

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version