बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता,
बिशुनपुरा:-प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कक्षा LKG से अरनव कुमार, UKG से कृति कुमारी, कक्षा प्रथम से आदर्श शर्मा, कक्षा द्वितीय से अंशिका कुमारी,कक्षा तीन से आर्यन कुमार कक्षा चार से अनमोल कुमार,कक्षा पांच से आकाश कुमार दुबे,कक्षा छः से पीयूष कुमार,कक्षा सात से नीतिश गुप्ता, सहला निखार द्वितीय व माही कुमारी तृतीय कक्षा आठ से साहिल कुमार सोनी प्रथम, शालू गुप्ता द्वितीय, आयुषी कुमारी गुप्ता तृतीय, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय का टॉपर नीतीश कुमार गुप्ता कक्षा 7 ने 88.8% लाकर बना।वहीं सभी विद्यार्थियों का परीक्षा फल भी उत्सवर्धक रहा।
वहीं रिजल्ट वितरण समारोह में विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक संजय सूर्या,श्री राम चंद्रवंशी, विभा सिस्टर, प्रियंका सिस्टर ने सभी अच्छा अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। तथा विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे परिणाम लाने के लिए शुभकामनाएं दी,वहीं उन्होंने कहा की यह बच्चों का पूरे एक वर्ष का कड़ी मेहनत का फल है।मौके पर विद्या भारती हाई स्कूल के निर्देशक अशोक कुमार मेहता, संजय सूर्या, बॉबी गुप्ता, गायत्री मेहता, सुमन कुशवाहा, श्री राम चंद्रवंशी, विभा कुमारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।