0 0 lang="en-US"> होली की छुट्टी में आये सिपाही की चाकू घोपकर हत्या
NEWS APPRAISAL

होली की छुट्टी में आये सिपाही की चाकू घोपकर हत्या

Read Time:1 Minute, 16 Second
होली की छुट्टी में आये सिपाही की चाकू घोपकर हत्या

बोकारो:- होली के दिन एक सिपाही की चाकू घोपकर हत्या कर दी गयी। घटना बोकारो के रामनगर कॉलोनी की है। मृतक का नाम मोनू कुमार है। मोनू कुमार भागलपुर के फायर ब्रिगेड में तैनात था। जानकारी के मुताबिक होली की छुट्टी लेकर वो बोकारो पहुंचा था। सोमवार की सुबह ही वो घर आया था, जबकि दोपहर 1 बजे उसे चाकू मार दिया गया। घटना के वक्त मोनू अपने रिश्तेदार के घर रामनगर आया हुआ था।जानकारी के मुताबिक मुस्कान हास्पीटल के करीब एक गिफ्ट की दुकान पर उसकी कुछ युवक के साथ बहस हो गयी। विवाद की वजह से युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वो जमीन पर गिर गया और काफी देर तक तड़पता रहा, बावजूद लोगों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।काफी देर बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गयी।पुलिस जांच में जुट गयी है .

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version