
राम कुमार की रिपोर्ट,
लातेहार:-सदर थाना क्षेत्र के NH 39 स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तकरीबन 12:30 बजे एक ट्रक के चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकित लवागड़ा गांव के एक ही परिवार के दो सदस्य पिता विधेस्वर सिंह पुत्र प्रवेश सिंह और उसी गांव के सुरेश परिहिया लातेहार सदर अस्पताल से इलाज कर अपने बाइक पर तीनों सवार होकर अपने घर लौटने के क्रम में एसआर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीधा टक्कर मार दिया।जिससे मौके पर ही पुत्र प्रवेश सिंह की मौत हो गया। वहीं विधेस्वर सिंह और सुरेश परिहिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया की बाइक चालक हेलमेट पहना हुआ था।लेकिन टक्कर ऐसा था कि हेलमेट चूर चूर हो गया।मौके पर भाजपा कार्यालय से लौटने के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह और प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने लातेहार सिविल सर्जन और लातेहार थाना को सूचना कर मृतक एवं घायल व्यक्तियों को सदर हॉस्पिटल भेजवाए।सदर थाना के गस्ती टीम के द्वारा तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल लाया गया।