0 0 lang="en-US"> CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! BJP ने बनाया स्पेशल प्लान
NEWS APPRAISAL

CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! BJP ने बनाया स्पेशल प्लान

Read Time:2 Minute, 19 Second
CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! BJP ने बनाया स्पेशल प्लान

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव प्रचार को तेज करने की रणनीति बनाई है।14 में से 11 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इससे प्रचार अभियान चलाने में पार्टी को रणनीतिक तौर पर एक बढ़त हासिल है।अब केंद्रीय नेताओं की सभा और प्रदेश के नेताओं के दौरे से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान को गति दी जाएगी। हालांकि, झारखंड में चुनाव चौथे चरण से प्रारंभ होने हैं, लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं की बड़ी सभाएं हो सकती हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के भी झारखंड में प्रचार करने की योजना है।लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, हाल ही में शामिल हुई सीता सोरेन स्टार प्रतारक होंगी। हालांकि इसके लिए अभी आधिकारिक सूचना जारी होनी बाकी है, लेकिन इन नेताओं का क्षेत्र में दौरा और कार्यक्रम होगा।अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी स्वयं भी उम्मीदवार हैं। बाबूलाल मरांडी झारखंड के अलावा मध्यप्रदेश, बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी प्रचार करने जाएंगे।राज्य भाजपा की योजना सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार रथ रवाना करने की ही। डिजिटल स्क्रीन के साथ यह रथ लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा। प्रखंड स्तर पर चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा ग्रामीण मतदाताओं से भी सीधे संपर्क की योजना बना चुकी है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version