
संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका:- बुधवार को दुष्कर्म के एक सप्ताह के अंदर ही मनिका पुलिस ने दुष्कर्म मे शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया हैं।मनिका प्रखंड क्षेत्र निवासी एक महिला जो जंगल में दतवन तोड़ने गई थी जिसे अकेले का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करके भागने में कामयाब हो गया वही पीड़िता ने मनिका थाना में लिखित आवेदन दे कर करवाई की मांग की थी। जिसके बाद मनिका पुलिस प्रशासन ने दुष्कर्म कर भागने वाले व्यक्ति की छानबीन मे जुट गई और बुधवार को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया। मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया की मनिका प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। मनचले व्यक्ति एवं सामाजिक तत्व के लोगों पर मनिका पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। वैसे व्यक्ति जो प्रखंड क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करना चाहते हैं उन्हें चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।