घाघरा से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-
घाघरा(गुमला):- एसडीओ राजीव नीरज ने होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रखंड के मतदान केंद्रों में अनिवार्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी बीडीओ दिनेश कुमार एवं सीओ आशीष मंडल से मंगलवार को ली। एसडीओ राजीव नीरज ने घाघरा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रो में उपलब्ध पानी, बिजली ,रैम्प ,शौचालय जैसी अनिवार्य सुविधा की जानकारी उपस्थित पदाधिकारी एवं निर्वाचन कर्मियों से ली। उन्होंने मतदान केंद्रों में पहुंच पथ, मोबाइल नेटवर्क एवं अनिवार्य अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बीडीओ दिनेश कुमार ने एसडीओ को बताया कि प्रखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घाघरा प्रखंड में तीन क्लस्टर एवं 14 सेक्टर बनाए जांएगे। सभी मतदान केंद्रों में अनिवार्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ अनिवार्य सुविधा से संबंधित प्रतिवेदन सम्मिलित करने की बात कही गयी है। बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ आशीष मंडल, जीपीएस शंकर साहू, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कच्छप, कंप्यूटर ऑपरेटर ज्योति लाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।