0 0 lang="en-US"> लोकसभा चुनाव 2024: 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट
NEWS APPRAISAL

लोकसभा चुनाव 2024: 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट

Read Time:5 Minute, 36 Second
लोकसभा चुनाव 2024: 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। वर्ष 2024 के लिए होने जा रहे लोकसभा चुनाव में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले व्यक्ति घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में 85 वर्ष से अधिक के कुल 82 लाख मतदाता हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र के 2.18 लाख मतदाता हैं और दिव्यांगजनों की संख्या 88.4 लाख है।
आयोग के मुताबिक घर से वोट डालने के इच्छुक ऐसे मतदाताओं को एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए एक ऐप का उपयोग किया जा सकता है। फॉर्म भर कर जमा करवाने के बाद बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए यह सुविधा प्रदान करने के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह देखा गया है कि बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करना अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रो पर पीने के पानी, टॉयलेट, साइनेज, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, सहायता केंद्र, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, पर्याप्त बिजली और शेड की व्यवस्था की जाएगी।
भारतीय चुनाव आयोग ने इस बार जो सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए की है, वह बेहद अलग है। उन्होंने सभी 10 लाख 48 हजार मतदाता केंद्रों पर वॉलिंटियर्स और व्हीलचेयर का होना सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी भी प्रोवाइड कराए जाने की बात की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि ‘सक्षमÓ ऐप के जरिए दिव्यांगजन ये सभी सुविधाएं ले सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि सभी पोलिंग स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए कि जब वहां कोई भी बुजुर्ग या दिव्यांग पहुंचे तो वहां पर वॉलिंटियर मौजूद हो और पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाए।
गौरतलब है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को ये घोषण की। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि देशभर के सभी 10 लाख 48 हजार मतदान केंद्रों पर सभी बेसिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

(करनाल)करनाल में गंदे नाले में मिला शव हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम में होगा खुलासा


करनाल ,(आरएनएस)। करनाल के मुगल माजरा के पास गंदे नाले में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की हत्या हुई है या कोई हादसा, पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर सफेद रंग की शर्ट व पेंट है। फिलहाल उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार बीती देर शाम को यहां से गुजर रहे लोगों ने नाले में शव देखा था। कुछ देर बाद ही आसपास के एरिया में इसकी सूचना फैल गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए। डेड बॉडी की सूचना कुंजपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस रखवा दिया है।
पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।मुगल माजरा गांव के सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि अभी तक मेरे पास किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। मृतक को देखकर नहीं लग रहा है कि यह आसपास के गांव का है। यह कोई बाहर का व्यक्ति है। नाले से सटे खेत में ट्यूबवैल ऑपरेटर ने डेड बॉडी की सूचना दी थी। सूचना के बाद कुंजपुरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।देर रात तक घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version