0 0 lang="en-US"> सांसद बीडी राम को फिर से भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा में ही मचा घमासान,19 मंडल अध्यक्षों ने खोला मोर्चा।
NEWS APPRAISAL

सांसद बीडी राम को फिर से भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा में ही मचा घमासान,19 मंडल अध्यक्षों ने खोला मोर्चा।

Read Time:2 Minute, 21 Second

ब्यूरो रिपोर्ट,गढ़वा सुजित कुमार मेहता,

सांसद बीडी राम को फिर से भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा में ही मचा घमासान,19 मंडल अध्यक्षों ने खोला मोर्चा।

गढ़वा:– सांसद बीडी राम को फिर से भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर भाजपा में ही घमासान मच गया है। इसे लेकर जिले की खोल दिया है। मेराल में इसे लेकर सभी मंडल अध्यक्षों ने बैठक के शीर्ष नेतृत्व के सामने विरोध जताने का फैसला लिया है। श्री बंशीधर नगर मंडल के अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि हमलोग इसका नेतृत्व के इस फैसले का विरोध करते हैं। वही सूत्रों के अनुसार मौजूद मंडल अध्यक्षो ने कहा कि रायसुमारी में हमलोगों ने बीडी राम के पक्ष में फैसला नही दिया था। ऐसे में फिर से उन्हें ही उम्मीदवार बनाये जाने से हमलोग आहत है। शीर्ष नेतृत्व को इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है। वहीं पलामू में चुनाव से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। जगह-जगह पर पोस्टर लगाकर पलामू के वर्तमान सांसद बीडी राम का विरोध किया जा रहा है।

पोस्टर में विष्णु दयाल राम मुर्दाबाद, पलामू में बाहरी सासंद नहीं चलेगा, क्षेत्रीय उम्मीदवार की घोषणा करो, बाहरी भगाओ स्थानीय को उम्मीदवार बनाओ, नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतकर सो जाने वाला उम्मीदवार पलामू को नहीं चाहिए, फर्जी जाति प्रमाण पत्र उम्मीदवार नहीं चलेगा, मोदी तुमसे बैर नहीं, बाहरी बीडी राम की खैर नहीं के नारे लिखे हैं. साथ ही पोस्टर में लिखा कि झारखंड अनुसूचित जाति का इकलौता पलामू लोकसभा सीट है. फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर, पलामू के 12% अनुसूचित जाति का हक और अधिकार मारने का काम करने वाले नहीं चाहिए।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version