0 0 lang="en-US"> लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
NEWS APPRAISAL

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Read Time:1 Minute, 6 Second
लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

RANCHI:-प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक लाइट हाउस प्रोजेक्ट का कल यानी 10 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. इस कड़ी में राजधानी रांची के मौसीबाड़ी मैदान में कुल-1008 आवासों का उद्घाटन किया जाएगा.इस कार्यक्रम को लेकर रांची नगर निगम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. नगर प्रशासक अमित कुमार ने लाइट हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने उद्घाटन की तैयारियों को लेकर जायज़ा लिया. कार्यक्रम की सभी तैयारियां ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, नगर प्रबंधक, निगम के अभियांतगण और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version