Read Time:1 Minute, 13 Second

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट:-
सतबरवा(पलामू):- सतबरवा हाई स्कूल के ग्राउंड में नेहरू युवा केंद्र सतबरवा के द्वारा खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हाई स्कूल के खेल शिक्षक अभिषेक पांडे रहे।अविनाश कुमार,भीम सर ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए खेल को अति आवश्यक बताएं। जहां तक की बच्चों को खेल को खेल भावना से खेलने की भावनाएं को प्रकट किया। वहीं मुख्य अतिथि ने खेल में फर्स्ट ,सेकंड ,थर्ड आने वाले को बच्चों को प्राइज देकर सम्मानित किया।मौके पर उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के राष्टीय युवा स्वयंसेवक अंकुश कुमार ,नीरज कुमार ,स्वामी विवेक नंद , लोहारा पोखरी क्लब का अध्यक्ष मंजीत कुमार ,सचिव रमेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।