0 0 lang="en-US"> #IamVerifiedVoter सोशल मीडिया कैंपेन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
NEWS APPRAISAL

#IamVerifiedVoter सोशल मीडिया कैंपेन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Read Time:5 Minute, 4 Second
#IamVerifiedVoter सोशल मीडिया कैंपेन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दुल्हन की तरह सजा था शिवाजी मैदान,कहीं रंगोली तो कहीं मेहंदी के ज़रिए लोगों को मतदान हेतु किया गया प्रेरित ,

Palamu:-जिले में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को मेदिनीनगर शहर के शिवाजी मैदान में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत हैशटैग आईएम वेरिफिएडवोटर सोशल मीडिया कैंपेन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन,उप विकास आयुक्त रवि आनंद,नगर आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार व उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलन
कर कार्यक्रम की शुरुआत की.मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि आज स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है जिसका एकमात्र उद्देश्य है मतदाता जागरूकता व मतदाता के रूप में खुद को वेरिफिएड करना.खुद को वेरिफिएड करने से तात्पर्य है कि आप सभी अपने बूथ पर जाकर या वीएचए के माध्यम से अपना नाम ज़रूर चेक करें और अगर आपका नाम नहीं जुड़ा हो,या उसमें कोई विसंगति है तो फौरन संबंधित फॉर्म 6,7,8 भरे व जमा करें.उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में जहां मोबाइल के माध्यम से सारे कार्य हो रहें हैं इसी में शामिल है वीएचए एप. इस ऐप के जरिये निर्वाचन से जुड़े सारे कार्यों का निष्पादन किया जा सकता है.इस ऐप में इलेक्शन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध रहती है.उन्होंने कहा कि जब आप समुचित जानकारी के साथ मतदान करने जाते हैं तो उसके अपने फ़ायदाये हैं.उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में भी चलाया जायेगा ताकि जिले में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके.इसी तरह उप विकास आयुक्त रवि आनंद,नगर आयुक्त जावेद हुसैन व उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने स्वीप जागरूकता पर ज़ोर दिया.

शिवाजी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पूरे मैदान परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था.मैदान के चारों तरफ मतदाता जागरूकता से संबंधित सेल्फी बूथ, कहीं फूलों की रंगोली,कहीं मेहंदी तो कहीं पेंटिंग के माध्यम से लोगों को वोट देने हेतु प्रेरित किया गया.इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से कुल 19 अलग-अलग प्रकार के रंगोली बनाये गये थे साथ ही 20 से अधिक विभिन्न प्रकार के पेंटिंग्स के जरिये मतदाता जागरूकता संदेश दिया गया.

सभी ने लिया मतदान प्रतिज्ञा,मेहंदी,रंगोली,पेंटिंग के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

शिवाजी मैदान में उपस्थित सभी लोगों को मतदान प्रतिज्ञा दिलाया गया.इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व सहायक समाहर्ता रवि कुमार ने मैदान में उपस्थित सभी लोगों से विशेष रूप से बच्चों से इलेक्शन से जुड़े कई सवाल किये व सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.इसी तरह रंगोली,पेंटिंग व बेहतर मेहंदी लगाये बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया.इसके अलावे नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को मतदान के महत्व के विषय पर प्रकाश डाला गया साथ ही मतदाता जागरूकता लिखे पम्पलेट को गुब्बारे के साथ हवा में उड़ाकर भी मतदाता जागरूकता का सन्देश दिया गया.मौके पर उपरोक्त के अलावे अन्य पदाधिकारी,बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे समेत आमजन उपस्थित रहे.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version