0 0 lang="en-US"> (लखनऊ)राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देंगे आरएलडी विधायक, सीएम योगी की आज की बैठक में होंगे शामिल
NEWS APPRAISAL

(लखनऊ)राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देंगे आरएलडी विधायक, सीएम योगी की आज की बैठक में होंगे शामिल

Read Time:15 Minute, 10 Second
(लखनऊ)राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देंगे आरएलडी विधायक, सीएम योगी की आज की बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ (आरएनएस)। भाजपा-राष्ट्रीय लोक दल समझौते की औपचारिक घोषणा होने से पहले ही आरएलडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उसके सभी नौ विधायक राज्यसभा चुनाव में न केवल भाजपा उम्मीदवारों को वोट देंगे, बल्कि सोमवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई बैठक में भी शामिल होंगे।
आरएलडी विधायक दल के प्रमुख राजपाल बालियान ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 फरवरी को सुबह 11 बजे लखनऊ में भाजपा सहयोगियों के विधायक दलों की बैठक बुलाई है, इसमें संभवत: अगले दिन राज्यसभा चुनाव में मतदान की रणनीति पर चर्चा की जाएगी और हम इसमें शामिल होंगे।
आरएलडी के सभी नौ विधायक रविवार को मथुरा में अपने पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे।
बलियान ने यह भी कहा, ‘पार्टी में असंतोष की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और हमारे सभी विधायक बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देंगे।Ó
आरएलडी विधायकों के बीच असंतोष की खबरें उन खबरों के बाद आईं कि एसपी तीन आरएलडी विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है, जो पहले समाजवादी पार्टी में थे और अभी भी उनका अखिलेश यादव के साथ अच्छा तालमेल है।
राम मंदिर के ‘दर्शनÓ के लिए सरकार द्वारा सभी विधायकों के लिए आयोजित हालिया अयोध्या यात्रा में आरएलडी के तीन विधायकों की अनुपस्थिति ने ऐसी अटकलों को और बढ़ा दिया है।
हालांकि, जयंत चौधरी ने अपने विधायकों के बीच असंतोष की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने दिल्ली आवास पर देखे गए सभी नौ विधायकों की तस्वीरें जारी कीं।
राज्य की 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें उम्मीदवार की जीत की कुंजी आरएलडी विधायकों के पास है।
यूपी विधानसभा में अपनी ताकत के आधार पर, सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी सपा दोनों को क्रमश: सात और तीन राज्यसभा सीटें जीतने में कोई समस्या नहीं होगी।
हालांकि, भाजपा के आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ के मैदान में उतरने से 10वीं सीट के लिए मतदान की आवश्यकता हो गई है, क्योंकि अब 11 प्रतियोगी हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि भले ही बीजेपी को अपने मौजूदा सहयोगियों (आरएलडी के नौ विधायकों को छोड़कर) के सभी विधायकों के वोट मिल जाएं, फिर भी सत्तारूढ़ दल अपने आठवें उम्मीदवार को निर्वाचित कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पीछे रह सकता है।
दूसरी ओर, कांग्रेस के दो विधायकों द्वारा सपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद भी सपा को अपने तीसरे उम्मीदवार को निर्वाचित कराने के लिए दो वोटों की कमी हो सकती है।

(नई दिल्ली)युवा देश के भविष्य, उन्हें नशे से बचाना व उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना हमारा दायित्व : पीएम मोदी


नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत युवाओं का देश है। युवा ही देश के भविष्य हैं। उन्हें नशे से बचाना व उनकी ऊर्जा को राष्ट्र के निर्माण में लगाना हम सब का दायित्व है। यह बात प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गायत्री परिवार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अश्वमेघ यज्ञ के अवसर पर अपने संबोधन में कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के मौसम में इस कार्यक्रम में शामिल होने में शुरू में मैं संकोच कर रहा था, क्योंकि आम जन इसका राजनीतिक मतबल निकाल सकते हैं। लेकिन यज्ञ के उद्देश्य व इसकी भावना के आलोक में मुझे लगा कि इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
प्रधानमंत्री ने कहा समाज की बेहतरी व उसकी उन्नति के लिए गायत्री परिवार की ओर से आयोजित हर कार्यक्रम मुझे प्रभावित करता रहा है। संस्था के संस्थापक आचार्य श्री राम शर्मा व देवी भगवती की ओर से स्थापित मूल्यों व आदर्शों पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है। देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में गायत्री परिवार की भूमिका सराहनीय रही है। लेकिन सरकार व समाज की दूसरी संस्थाओं को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने देश के युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए एक अभियान छेेेड़़ रखा है। भारत नशा मुक्त अभियान मेें अब तक 11 करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के उद्देश्य से उनकी सरकार ने अनेक कार्यक्रमों को शुरू किया है। युवाओं को खेल व विज्ञान प्रौेद्योगिकी से जोडऩे के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।हाल ही में लॉन्च चंद्रयान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मिशन की सफलता ने युवओं में विज्ञान व प्रौेद्योगिकी केे प्रति एक क्रेज पैदा किया है। उन्होंनेे बताया कि युवाओं को खेेलों में अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की है और इसका सकरात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। हमारे युवा दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने युवाओं का भविष्य संवारने के लिए परिवार की भी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंंने कहा कि पारिवारिक मूल्यों व आदर्शों का सम्मान करके ही देश के युवाओं का भविष्य सुखद बनाया जा सकता है। पीम मोदी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए गायत्री परिवार को बधाई भी दी।

(नई दिल्ली)महिला दिवस नारी शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर : पीएम मोदी


नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बातÓ के 110वें कार्यक्रम में अपने विचार सांझा किए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि किसने सोचा था कि हमारे गांव में रहने ह्यवाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी] लेकिन आज यह संभव हो रहा है। आज गांव गांव में ड्रोन दीदी की चर्चा है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी का नाम है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर में रहने वाली नमो ड्रोन दीदी सुनीता देवी से बात की। प्रधानमंत्री ने सुनीता देवी से पूछा कि ‘ड्रोन दीदीÓ बनने की उनकी शुरुआत कैसे हुई, उनकी ट्रेनिंग कहां और कैसे हुई। सुनीता ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें फूलपुर इलाहाबाद स्थित केंद्र से ट्रेनिंग मिली है। प्रधानमंत्री ने सुनीता से पूछा कि क्या इससे पहले आपने ड्रोन के विषय में सुना था। सुनीता ने बताया कि उन्होंने पहली बार सीतापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में ही ड्रोन देखा था। सुनीता देवी ने प्रधानमंत्री को बताया कि ट्रेनिंग के दौरान पहले उन्हें थ्योरी पढ़ाई गई और ड्रोन के बारे में बताया गया। इसके बाद उनका टेस्ट लिया गया और फिर ड्रोन उडऩे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई।
सुनीता ने बताया की फसल बड़ी होने पर या बरसात के मौसम में खेत में जाना मुश्किल होता है, ऐसे में ड्रोन की सहायता से खेतों में दवा का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी तक वह 35 एकड़ फसल में ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर चुकी है। सुनीता ने प्रधानमंत्री को बताया कि पहले जो काम कई घंटो में होता था वह काम अब केवल 30 मिनट में पूरा हो जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां नारी शक्ति पीछे रह गई हो। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि महिलाओं ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण व स्वछता के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केमिकल से हमारी धरती मां को पीड़ा हुई है। धरती मां को बचाने में मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। वे प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।
उन्होंने जल संरक्षण में पानी समितियां की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र की कल्याणी प्रफुल्ल पाटिल से भी बात की। कल्याणी ने माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी किया है। कल्याणी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने 10 प्रकार की प्राकृतिक वनस्पतियों को एकत्र करके पेस्टिसाइड का विकल्प तैयार किया है। इस विधि के कारण कम से कम रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग किया जा रहा है। इससे पानी में खतरनाक कीटनाशक घुलने का खतरा नहीं रहता और लोगों का जीवन सुरक्षित बना रहता है।
प्रधानमंत्री ने कल्याणी से जल संरक्षण के विषय में पूछा, इस पर उन्होंने बताया कि गांव के सभी भवनों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है, इससे बारिश का पानी वापस जमीन में जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि गांव में अभी तक 20 वाटर रिचार्ज बनाए गए हैं और 50 नए वाटर रिचार्ज की व्यवस्था की जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में देश की नारी शक्ति की सफलता बहुत प्रेरक है। उन्होंने कहा कि मैं नारी शक्ति की स्पिरिट की हृदय से सराहना करता हूं।

(नई दिल्ली)अब अगले तीन महीने नहीं होगा ‘मन की बातÓ का प्रसारण, पीएम मोदी ने बताई वजह


नई दिल्ली , (आरएनएस)। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बातÓ मासिक रेडियो कार्यक्रम का 110वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस मौके पर क्करू मोदी ने कहा कि देशभर में आठ मार्च को महिला सम्मान दिवस मनाएगा। महिलाओं को जब समान अवसर मिलेगा तभी देश समृद्ध होगा। कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र है जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवसÓ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
प्रधामंत्री मोदी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। संभावना है कि मार्च में आचार-संहिता भी लग जाएगी। ये ‘मन की बातÓ की बहुत बड़ी सफलता है कि बीते 110 एपिसोड में हमने इसे सरकार की परछाई से भी दूर रखा है। राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले तीन महीने ‘मन की बातÓ का प्रसारण नहीं होगा। अब जब आपसे ‘मन की बातÓ में संवाद होगा तो वो ‘मन की बातÓ का 111वां एपिसोड होगा। अगली बार ‘मन की बातÓ की शुरुआत 111 के शुभ अंक से हो तो इससे अच्छा क्या होगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version