0 0 lang="en-US"> (शिमला)कांग्रेस एमएलए सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
NEWS APPRAISAL

(शिमला)कांग्रेस एमएलए सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Read Time:3 Minute, 49 Second

(शिमला)कांग्रेस एमएलए सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

शिमला ,25 फरवरी (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश पुलिस महानिदेशक को अवगत करवा दिया है। डीजीपी ने मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपा है। शनिवार को धर्मशाला के दाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके सहयोगी स्टाफ को धमकी भरे फोन आए हैं। उनका कहना है कि राजनीति में ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए।
चर्चा है कि विधायक के स्टाफ को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के नाम से फोन किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। वर्ष 2023 में धर्मशाला के रक्कड़ स्थित विधायक सुधीर शर्मा के आवास के बाहर ड्रोन से रेकी की गई थी। उस समय उनके सुरक्षाकर्मी की नजर ड्रोन पर पड़ी थी। कुछ माह पहले एक शादी समारोह में जाते हुए गगल के पास उनके वाहन को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया था। बाद में युवक ने माफी मांगी थी।
विधायक सुधीर शर्मा ने इस घटना को राजनीति में अचंभा करार दिया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी पर पार्टी को आत्ममंथन करने की सलाह दी है। साथ ही पार्टी में बदलाव की पैरवी की है। कुछ वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी पर उन्होंने कहा कि यह समय पार्टी के लिए आत्ममंथन करने का है। तर्क दिया कि पार्टी की मजबूती के लिए बदलाव जरूरी है। राज्यसभा प्रत्याशी के चुनाव पर सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत है।

(जालंधर)जालंधर में गैंगस्टर लखबीर के 3 साथी गिरफ्तार,17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद


जालंधर (आरएनएस)। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लखबीर लंडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आते थे और यहां महंगे भाव में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (हृढ्ढ्र) ने बुधवार को ही 15 लाख रुपए इनाम रखा है। लखबीर सिंह पर पंजाब में आतंक फैलाने के आरोप हैं। वह 2017 में विदेश भाग गया था। तब से हृढ्ढ्र उसकी तलाश कर रही है। लखबीर सिंह पंजाब में कई आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान से असलहों की सप्लाई में भी शामिल रहा है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version