0 0 lang="en-US"> रक्तदान कराकर चंचल सिंह ने बचाई मरीज की जान
NEWS APPRAISAL

रक्तदान कराकर चंचल सिंह ने बचाई मरीज की जान

Read Time:2 Minute, 10 Second

दुमका:-रक्तदान को महादान यूं ही नहीं कहा जाता, रक्तदान से कई मरीजों की जान तत्काल बचाई जा सकती हैl वर्तमान में भले ही सभी लोग रक्तदान को लेकर इतने जागरूक न हो लेकिन दुमका जिले में कई ऐसे लोग हैं जो रक्तदान के महत्व को समझते हैं तथा अपना सर्वस्व समर्पण समाज की भलाई के लिए कर देते हैंl इसी में से एक नाम दुमका के रहने वाले रक्त वीर वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह का है जिनकी सहायता से न जाने अब तक कितने ही मरीजों की जिंदगी बचाई जा चुकी हैl बताते चलें कि दुमका की रहने वाले बृजभूषण सिंह जो एक निमोनिया की बीमारी से ग्रसित थे, तथा अस्पताल में भर्ती थेl

रक्तदान कराकर चंचल सिंह ने बचाई मरीज की जान

चिकित्सकों के अनुसार उन्हें तुरंत एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी।मरीज के परिजन रक्त की व्यवस्था कर पाने में असमर्थ थे। अतः मरीज के परिजन ने रक्तदान हेतु चंचल सिंह से संपर्क किया। मदद की गुहार सुनते ही चंचल सिंह ने तुरंत साहिल मोदी से संपर्क कियाl मदद की सूचना सुनते ही साहिल मोदी अपने सभी आवश्यक कार्यों को छोड़कर ब्लड बैंक पहुंचे तथा एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्तदान किया तथा मरीज की जान बचाईl रक्तदान के पश्चात साहिल मोदी ने कहा की 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, लोगों की मदद करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म हैl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता हैl

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version