0 0 lang="en-US"> धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है:विधायक बैद्यनाथ राम
NEWS APPRAISAL

धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है:विधायक बैद्यनाथ राम

Read Time:3 Minute, 32 Second
धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है:विधायक बैद्यनाथ राम

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ वैष्णव दुर्गा मंदिर में गुरूवार को श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 31 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर नौ कन्या पूजन व भंडारा के शुभारंभ के मौके स्थानीय विधायक सह मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने कहा धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आस्था व विश्वास का प्रतीक है। उनका इस मंदिर से पुरानी आस्था है। वे जब भी अवसर मिलता है, यहां आते हैं और माता का आर्शिवाद प्राप्त करते हैं। लोग इस वार्षिकोत्सव को एक पर्व की तरह मनाते हैं और प्रति वर्ष इसका इंतजार करते हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य पूरे तन्मय से इस कार्य में लगते हैं और एक महीने पहले से ही तैयारी करते हैं। यह देख कर बहुत ही सुखद लगता है।

पहले विधायक ने मंदिर परिसर में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की। मौके पर वेदिक मंत्रोच्चार पडित त्रिभुवन पांडेय व राजेश्वर पाठक ने किया। इसके बाद विधायक व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने नौ कन्या पूजन किया और उन्हें प्रसाद ग्रहण करा कर भंडारा का शुभारंभ किया। विधायक ने मंदिर परिसर में बैठ कर माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, अमरेश प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार साहु सुरेंद्र कुमार शौडिक, आशीष कुमार बाग, विनोद कुमार महलका, महेंद्र प्रसाद शौडिक, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, कार्यकारिणी प्रमुख ओम प्रकाश प्रसाद, राजीव कुमार साहू, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, उज्जवल कुमार छोटू, विजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार विश्वकर्मा, आकाश जायसवाल, संजय कुमार गुड्डू, अशोक कुमार दास, दिनेश कुमार महलका, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, सुनील प्रसाद, अंगद कुमार, परितोष ठाकुर समंत कई लोग मौजूद थे। मंदिर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version