
लातेहार/मनिका:-प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भ्रष्टाचार व घूसखोरी से परेशान होकर जिप सदस्य बलवंत सिंह व ग्रामीणों के द्वारा मनिका ब्लॉक के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिमी जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय से लेकर अंचल कार्यालय तक भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर रही है। अधिकारी गरीबों से घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं जनता त्राहिमाम है प्रखंड से लेकर अंचल तक सभी अधिकारी इसमें संलिप्त है। वर्तमान में अबुआ आवास मे पूरे प्रखंड में लूट मचा हुआ है प्रखंड क्षेत्र के जिस भी गांव में जा रहे हैं ग्रामीण हम जनप्रतिनिधियों को अपना आपबीती सुनाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि पदाधिकारी द्वारा पैसा का वसूली किया जा रहा है। लाभुकों को छोड़कर संपन्न लोग को भी आवास का लाभ दिया जा रहा है। वहीं प्रखंड में मनरेगा में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। वही कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो अध्यक्ष छोटू राजा ने किया.
मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी पंचायत समिति सदस्य उषा देवी बबन पासवान दिनेश प्रसाद सागर यादव रुपेश यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश सिंह, अंकित कुमार गोलू, सुरेंद्र यादव दरोगी यादव, मुकेश राय, प्रेमनाथ यादव, कमली देवी, चिंता कुवर, झारो कुवर, जासो देवी,अनीता कुवर, नितेश पासवान,गुड्डी देवी, रंजीत कुमार,अमित कुमार, मुनेश्वर सिंह,गोविंद सिंह, दिनेश, विपिन बिहारी सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रभु सिंह, संतोष यादव, समेत कई लोग उपस्थित थे।