
संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता।
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड सारो गांव में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोग हुए घायल और तीन की स्थिति गंभीर है। घटना करीबन साढ़े आठ बजे की है। घटना की मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक पिकअप वाहन से पिपरीकला में चल रहे जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे। सारो स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप पिकअप वाहन संख्या CG 13L 3008 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पिकअप वाहन के पलटने के बाद आस पास की ग्रामीण की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायलों में सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार और दुबे वियार को घटनास्थल से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। इलाज कर रहे उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग इलाजरत है। अन्य 3 की स्थिति देखकर गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वही पिकअप वाहन को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस वाहन को थाना ले गई।