
बरहरवा/साहेबगंज
प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर थाना क्षेत्र के आसपास पत्थर माफिया काफी सक्रिय हैं। ट्रेक्टर की ट्रालियों में पत्थरों को ओवरलोड कर बेखौफ तस्करी में संलिप्त हैं।सितपाहड़ी पिपलजोरी डाटापाड़ा से पत्थर माफिया ट्रेक्टर के द्वारा बिजयपुर बदनाम रेल पूल के नीचे से हो कर बंगाल भेजे रहे हैं।पत्थर माफिया ने निडर हो कर सारे हदे पार कर दी हैं।रोज लगभग 40 से 50 ट्रैक्टर द्वारा पत्थरों की ढूलाई जारी है। अब यदि इसका विरोध भी किया जाता है तो पत्रकारों का मोबाईल छीन लिया जाता है।उसके बाद पत्रकारों को धमकी भरे शब्द सुनने पड़ते हैं।प्रशासन के बल पर उछलने वाले पत्थर माफिया दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे है। कई बार अखबार में प्रकाशित करने के बाद भी प्रशासन द्वारा अवैध पत्थर की ओवरलोड ढूलाई पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है।बेखौफ़ पत्थरों की अवैध ओवरलोड ढूलाई पर प्रशासन की मौन कई सारे सवाल को जन्म दे रही है।