उत्तराखंड:- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मामले में पुलिस के द्वारा लगातार एक्शन जारी है.8फ़रवरी के हुआ हिंसा में 13 महिलाओं की पत्थरबाजी करने वाली में शिनाख्त हो गई है. पुलिस ने चिन्हित कर लिया है. इस मामले में लगभग 36 की गिरफ्तारियां पुलिस ने कर चुकी हैं, वहीं कई लोगों से पूछताछ की जा रही है.
इनमें से कई आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं. इसमें कुछ लोगों की पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. इसके साथ ही आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. इसके बाद से पुलिस वीडियो फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई थी.
पुलिस के द्वारा13 महिलाओं की पहचान की गई हैं
पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य छानबीन के जरिए बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दौरान पत्थरबाजी करने वाली लगभग 13 महिलाओं की पहचान कर ली है. अब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तेजी से उनकी तलाश की जा रही है. आरोप है कि हिंसा में महिलाएं भी शामिल थीं, जो भीड़ को भड़काने के लिए धार्मिक नारे लगा रही थीं.
गौरतलब है कि हल्द्वानी हिंसा के मामले में लगभग 300 लोग घायल हुए थे.