बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला,
गुमला:- गुमल जिले में मिर्गी के मरीजों के इलाज के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार कल दिनांक 6 फरवरी को सदर अस्पताल गुमला में एपिलेप्सी ( मिर्गी) के मरीजों के लिए निः शुल्क मिर्गी रोग जांच एवं इलाज हेतु प्रोजेक्ट आशा के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रांची के रिम्स अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंटल हेड डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा जिले के मरीजों का चेकअप किया जाएगा साथ ही मिर्गी के मरीजों को निः शुल्क दवाई भी दी जाएगी।। गुमला जिले में लगभग 2500 मिर्गी के मरीजों को चिन्हित किया गया है जिन्हे बेहतर इलाज की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुमला,सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मिर्गी के इलाज हेतु अब जिले में नियमित रूप से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एवं मरीजों का निः शुल्क इलाज किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कि मिर्गी की बीमारी एक विकार है जिसमें मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं की अवस्था बिगड़ जाती है जिससे दौरे पड़ते हैं।आनुवांशिक विकार या मस्तिष्क पर आघात या स्ट्रोक जैसी चोट के कारण भी मिर्गी का दौरा पड़ सकता है। दौरा पड़ने पर, व्यक्ति असामान्य व्यवहार, लक्षण, और उत्तेजना अनुभव करता है, और कभी-कभी चेतना खो देता है।सिविल सर्जन ने सभी से अपील की है की दिनांक 6 फरवरी को गुमाल सदर अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपने अथवा अपने परिवारजनों को जो सांभावी रूप से भी मिर्गी के मरीज हो सकते हैं को अस्पताल लेकर आएं एवं उन्हें स्वास्थ्य बनाने में सहायता करें।।