0 0 lang="en-US"> अमड़ापाड़ा प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा
NEWS APPRAISAL

अमड़ापाड़ा प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा

Read Time:2 Minute, 27 Second
अमड़ापाड़ा प्रखंड के कई जगह पर तेजी से फैल रहा लॉटरी का अवैध धंधा

गरीब और मजदूर लोग झांसे में आकर आर्थिक परेशानी झेलने को मजबूर

अमड़ापाड़ा/पाकुड़

अमड़ापाड़ा प्रखंड के अंतर्गत झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री प्रखंड सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में बेधड़क हो रही है।प्रखंड के सभी गांव में अब तक लॉटरी टिकट बेचने वालों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है।बताया जा रहा है रोजाना लाखों रुपए से अधिक लॉटरी का धंधा चल रहा है। इस धंधे में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं,जो बाजार में थोक में लॉटरी की बिक्री अमड़ापाड़ा प्रखंड के कई इलाकों में कर रहे हैं।थोक विक्रेता से खुदरा विक्रेता लॉटरी खरीद कर लोगों को अधिक पैसा की लालच देकर लॉटरी की बिक्री करते हैं।गरीब और मजदूर तबके के लोग दिनभर मजदूरी करके अपनी कमाई से लॉटरी की टिकट खरीदते हैं। जिससे कई परिवार आर्थिक परेशानी झेलने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण अमड़ापाड़ा प्रखंड के कई इलाकों में अवैध लॉटरी विक्रेता लॉटरी की कमाई से मालामाल हो रहे हैं।लॉटरी के खिलाफ वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कुछ दिन पहले छापेमारी अभियान चलाया गया था लेकिन यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।प्रशासन के ख़ौफ़ मे कमी के कारण लॉटरी एजेंट आराम से टिकट की बिक्री मे लिप्त हैं।हर घर में खुदरा विक्रेताओं द्वारा पहुंचाए जाते हैं।लॉटरी टिकट, लॉटरी टिकट का कारोबार इस कदर फैल हुआ है कि सुबह होते ही दलाल लॉटरी टिकट लेकर घर घर जाकर घर के लोगों को टिकट देते हैं।लॉटरी टिकट के इस अवैध कारोबार को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।प्रशासन की नाक के नीचे अवैध लॉटरी का धंधा फल फूल रहा है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version